लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली दिवस पर बैठक आयोजित
जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली दिवस पर बैठक आयोजित की गई।अगस्त महीने में बैठक जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग लखीसराय द्वारा आयोजित की गई।बैठक में जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण विषय पर चर्चा परिचर्चा की गई।