लखीसराय: हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरानी चौक के समीप से स्कॉर्पियो वाहन चोरी, थाने में दिया गया लिखित आवेदन
हलसी पुरानी चौक के समीप से एक स्कॉर्पियो वाहन देर रात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर वाहन मालिक डब्लू कुमार ने जानकारी दी की लगभग छः माह पूर्व अपना स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR53P-0506 अपने मित्र हलसी निवासी गुलशन कुमार को उपयोग हेतु दिया था। जिसको लेकर सोमवार लगभग 1 बजे गुलशन द्वारा फोन कर गाड़ी की चोरी की जानकारी मिली।