लखीसराय: पिपरा गांव के समीप 333A सड़क मार्ग पर लक्जरी वाहन ने मारी सड़क पार कर रहे साढ़ को टक्कर,साढ़ की मौके पर मौत,वाहन छतीग्रस्त
NH 333A स्थित पिपरा गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित वाहन ने सड़क पार कर रहे सांड को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सांड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि वाहन के भी परखच्चे उड़ गए।जहां वाहन महिला चालक जमुई निवासी हैदर अली की पुत्री तबस्सुम अली भी बुरी तरह घायल हो गई। जहां साथ बैठे पुरुष कार सवार को भी चोटें आई है।