लखीसराय: नगर परिषद के सभागार में स्थानांतरण होने पर नगर मिशन प्रबंधक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
शहर के पुरानी बाजार नगर परिषद के सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में स्थानांतरित नगर मिशन प्रबंधक के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान नए नगर मिशन प्रबंधक का स्वागत भी किया गया। नगर सभापति के नेतृत्व में विभिन्न वार्ड पार्षद व प्रतिनिधि सहित कार्यालय कर्मी ने स्थानांतरित नगर मिशन प्रबधक को सम्मानित किया।