आलासन सरपंच चुनाव विवाद: जिला मुख्यालय पर 19वें दिन भी भूख हड़ताल और धरना जारी : जालोर। आलासन सरपंच चुनाव मामले को लेकर जिला मुख्यालय पर चल रहा धरना और भूख हड़ताल बुधवार को 19वें दिन भी जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। लंबे समय से जारी आंदोलन के बावजूद मांगों पर समाधान नहीं होने से धरनार्थियों में नाराजगी बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
Jalor, Jalor | Nov 18, 2026