लातेहार: ट्रक की चपेट में आने से पत्रकार मनीष सिन्हा घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
राष्ट्रीय नवीन मेल के ब्यूरो चीफ मनीष सिन्हा शुक्रवार की शाम करीब छह बजे एक ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।