विसर्जन के दिन घाटों पर तैनात रहे गोताखोर
फोटो पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते एसपी
सोहावल(अयोध्या):रौनाही थाना परिसर मे पीस कमेटी की सीओ सदर प्रतीक कुमार की अध्यक्षता मे बैठक हुई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय,आई ए एस प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी आदित्य विक्रम अग्रवाल शामिल हुए।शारदीय नवरात्रि मे दुर्गा मूर्ति स्थापना एवं रामलीला मंचन अके लिए लगने वाले पंडालो मे होने वाली दिक्कतो के साथ हल करने की जानकारी ली। सीओ सदर प्रतीक कुमार ने क्षेत्रिय 14 ग्राम प्रशासको से सुरक्षा व्यवस्था बनाने मे सहयोग करने की अपील की। खिरौनी नगर पंचायत चौकी क्षेत्र की सडक से सटकर पंडाल लगाए जाने की शिकायत पर चौकी प्रभारी को समिति से मिलकर हल करने का निर्देश दिया। सुरवारी गांव मे मूर्ति विसर्जन के रास्ते मे केबल लटकने एवं छप्पर होने की शिकायत की जिसे ड्यौढी चौकी प्रभारी को विद्युत विभाग के अधिकारियो से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक राय ने सभी समस्याओ को सुनते हुए सभी समितियों एवं ग्राम प्रशासको से किसी भी अनजान एवं संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने तथा आपसी सामंजस्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालो को बख्शा नही जाएगा। शराब के नशे मे झूमने वालो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ हैप्पी मूड वालो पर कंट्रोल करने के लिए प्रशासको से पंडाल तथा मूर्ति विसर्जन से दूर रखने तथा महिलाओकी सुरक्षा व्यवस्था पंडाल मे सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अग्रवाल ने डीजे तथा बजने वाले गानो पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। मूर्ति विसर्जन के दौरान नाविक एवं एवं किसी अनहोनी की घटना को रोकने के लिए तैराको को तैनात किया जाएगा।
इस मौके पर थाना प्रभारी रतन शर्मा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान प्रशासक सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
#reelsviralシ #reelsviral #reels #reelschallenge #viral #viralreels #viralreelsシ #festival #navratri #meeting Awadh News24 Ayodhya Police Dr. Amit Singh Chauhan Jitendra K. Singh