सुल्तानपुर: मशहूर अवधी गायक के समर्थन में तिकोनिया पार्क में उतरे हजारों समर्थक
सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में आज अवधी गायक संजय यदुवंशी के समर्थन में पहुंचे हजारों लोग।
सुल्तानपुर में अवधी गायक और कामेडियन संजय
यदुवंशी के साथ मारपीट के मामले में पकड़ने के लिए पुलिस सोमवार आधी रात उनके घर पहुंची। गेट पर ताला लगा था, तो पुलिसकर्मी दीवार फांदकर अंदर घुसे, लेकिन संजय यदुवंशी घर पर नहीं मिले। इस दौरान उनके पिता, मां और भाई की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई।
उसी घटना के बाद से ही लगातार संजय यदुवंशी के समर्थकों द्वारा नाराजगी प्रकट किया जा रहा था।
इसके बाद संजय यदुवंशी के समर्थक आज हजारों की संख्या में सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में इकट्ठा हो गए, सुबह करीब 10:00 से लगातार संजय यदुवंशी के समर्थक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सुल्तानपुर की पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
#reelsviralシ #reels #reelsviral #viralreelsシ #viral #viralreels #sultanpur #facebookviral #protest Awadh News24 Akhilesh Yadav समाजसेवी प्रदीप यादव