शिवपुरी नगर: नवागत एसपी की 'नाइट स्ट्राइक': चार थानों का औचक निरीक्षण, फरियादियों से किया सीधा संवाद
शिवपुरी जिले की नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया ने पदभार ग्रहण करते ही मैदानी स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार रात को एसपी ने जिला मुख्यालय के चार प्रमुख थानों—कोतवाली, देहात, फिजिकल और महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया और स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाए