समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 18 सितम्बर 2026
आंतरिक संसाधन एवं जिला राजस्व समन्वय समिति की बैठक आयोजित
आज दिनांक 18 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं जिला राजस्व समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य सचिव, बिहार द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में जमाबंदी अद्यतनीकरण एवं नामांतरण/उत्तराधिकार से संबंधित विशेष अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही राजस्व महाअभियान, दाखिल-खारिज, भूमि मापी एवं अभियान बसेरा-2 के तहत पर्चा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने राजस्व संबंधी कार्यों में समयबद्धता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 18, 2026