फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में गंगा नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर देख DM SP ने विधायक के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कैम्प की व्यवस्थाओं को देखा है। DM निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन गांव प्रभावित हुए है। तीनों गांव को खाली करवाकर राहत कैम्प में पहुंचाया गया है। जहां खाने पीने की व्यवस्था के साथ बच्चों को शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए टीचरों को भी तैनात किया गया है। विधायक राजेंद्र पटेल ने DM SP के साथ बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जबकि DM ने पूर्व में बरती गई लापरवाही को देख कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी मामला उनके संज्ञान में आया है।
Kanpur, Kanpur Nagar | Sep 14, 2026