बोरियो: आरके हाई स्कूल बोरियों के छात्र विवेक कुमार प्रखंड टॉपर बने, मैट्रिक में 482 अंक लाकर ज़िले में चौथे स्थान पर
गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के द्वारा मैट्रिक का परिणाम घोषित किया गया जिसमें आरके हाई स्कूल बोरियो के छात्र विवेक कुमार ने प्रखंड में पहला स्थान विक्रम कुमार ने दूसरा स्थान एवं आर्येंद्र ने तीसरा स्थान बनाया है जिसमें विवेक कुमार ने जिला में 96.40 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है ।