कुशलगढ़: कुशलगढ में शराब-कबाब की शौकीन दुल्हन घर छोड़कर भागने के बाद दे रही केस में फंसाने की धमकी, मामला हुआ दर्ज
मध्यप्रदेश के कुछ लोगों ने कुशलगढ़ कस्बे के युवक से जैन परिवार की युवती बताकर शादी करा दी। युवती बाद में शराब-कबाब की शौकीन निकली।उसने जेवर, नकदी लेकर पीहर लौटने के बाद केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों की मांग की।युवक ने डीएसपी से गुहार लगाई, जिस पर जांच के आदेश पाकर पुलिस ने बुधवार रात आरोपियों को नामजद किया है।