गाज़ीपुर: गाजीपुर के बिरनो में सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिखाई तत्परता, अस्पताल में चल रहा इलाज
गाजीपुर जिले के विरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे एक नवजात शिशु के मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार पुत्र वल्लभ निवासी पारा कहोतरी थाना बिरनो ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दी कि गांव के पास से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। आवाज की दिशा में जाकर उन्होंने देखा कि सड़क किनारे एक नवजात शिशु लावारिस मिला ।