गाज़ीपुर: नर्सिंग छात्रों का हंगामा, मां सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज पर बिना मान्यता के कोर्स चलाने का आरोप, DM ने प्रबंधक को तलब किया
मरदहथाना क्षेत्र स्थित मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट पर नर्सिंग छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेज बिना INCमान्यता के नर्सिंग कोर्स चला रहा है। जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है।मामले पर डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि कल मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के बच्चे आए थे,आज मैंने छात्रों और कॉलेज प्रबंधन दोनो को बुलाया था।