हसपुरा: आंल इंडिया यूथ फेडरेशन का जत्था हसपुरा शहर के का. रामशरण यादव प्रतिमा स्थल पहुंचा, सदस्यों ने प्रतिमा पर किया मालार्पण
हसपुरा शहर के बसस्टैंड के समीप का. रामशरण यादव प्रतिमा स्थल के परिसर में सोमवार को आंल इंडिया यूथ फेडरेशन का जत्था पहुंचा जहां उनके प्रतिमा पर मालार्पण कर 28 सितंबर को राजभवन घेराव का आह्वान किया। फेडरेशन के राज्य सचिव ने कहा जन समस्याओं को लेकर राजभवन का घेराव प्रदर्शन के साथ किया जायेगा।जिसमें बामपंथ सभी संगठन शामिल होंगे।