बिलासपुर: जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के तहत मकानसूचीकरण और आवास गणना कार्यों के लिए प्रगणकों व सुपरवाइजरों को बिलासपुर में प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में मकान की स्थिति, उपयोग, निर्माण सामग्री और परिवार संबंधी जानकारी दर्ज करने के तरीके समझाए गए। साथ ही फील्ड विजिट कर प्रगणकों को व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया, ताकि सटीक आंकड़े जुटाए जा सकें।