रानीगंज: छठ घाटों पर पहुंचे विधायक अविनाश मंगलम, व्रतियों से मिलकर दी शुभकामनाएं
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अविनाश मंगलम ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाटों पर पहुंचकर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक ने व्रतियों से आशीर्वाद लिया तथा महापर्व की शुभकामनाएं दीं।