जमुई: रेवटा गांव स्थित घर में घुसी जंगली बिल्ली ने भगाने के दौरान एक व्यक्ति को काटा, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
Jamui, Jamui | Jul 24, 2025 रेवटा गांव स्थित एक घर में बुधवार की देर रात करीब 11:00 बजे बिल्ली प्रजाति का जानवर यानि जंगली बिल्ली घुस गया। जिसे भगाने के क्रम में अचानक हमला कर उपेंद्र तांती के पैर में काटकर जख्मी कर दिया। उंसके बाद लोगों ने जंगली बिल्ली को मार डाला और उपेंद्र तांती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को दिन के 11 बजे के बाद रेबीज की सुई दी जाएगी।