जमुई: खैरमा उफंती नदी में खतरनाक स्टंट: युवक ने 30 फीट ऊंचे पुल से लगाई छलांग, वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Jul 24, 2025 बिहार के जमुई जिले में एक युवक ने एक सप्ताह पहले उफंती नदी में खतरनाक स्टंट किया है। टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा गांव का रहने वाला विक्रम उर्फ विरु ने 30 फीट ऊंचे पुल से नदी में छलांग लगाई। उसके दोस्तों ने इस स्टंट का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जो गुरुवार की सुबह 7 बजे काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।