नानपारा: मटेरा थाने की पुलिस ने मटेरा के पास से शांति भंग के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मटेरा थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हरवंश कुमार पुत्र बख्तावर उम्र 30 वर्ष निवासी निहालसिंह पुरवा को उप निरीक्षक तेजनारायण व हेड कांस्टेबल आशिम कुमार ने मटेरा के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि अभियुक्त पर शांति भंग के आरोप में टीम ने गिरफ्तार किया है।