नानपारा: नानपारा के कई गांव की श्री कृष्ण की मूर्ति का तकिया घाट सरयू घाट नदी में किया गया विसर्जन,पुलिस बल तैनात
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के दर्जनों गांव में स्थापित कृष्ण की मूर्ति का विसर्जन किया गया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। जन्माष्टमी पर्व समाप्त होने के बाद दर्जनों गांव के लोगों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई व हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।