नानपारा: रूपईडीहा से नानपारा खाटू श्याम मंदिर तक निकाली गई निशान शोभा यात्रा,काफी लोग रहे मौजूद
नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के रुपईडीहा स्थित मंदिर से एक निशान शोभायात्रा निकाली गई। यह निशान शोभा यात्रा और रुपईडीहा नगर से नानपारा नगर की रेलवे स्टेशन रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर तक निकाली गई। इस निशान यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर मंदिर तक पहुंचे। सभी लोगों ने मंदिर में पहुंचकर माथा टेक कर आशीर्वाद दिया।