बक्सर: बक्सर की सड़क पर ‘उतर गया’ एयर इंडिया का क्षतिग्रस्त विमान, टोल प्लाजा बन गई सेल्फी स्पॉट, वीडियो वायरल
Buxar, Buxar | Aug 15, 2026 आसमान में उड़ान भरने वाला विमान जब बक्सर-पटना फोरलेन पर ट्रेलर में लदा दिखा तो दलसागर टोल प्लाजा पल भर में ‘एयरपोर्ट’ बन गया। जिसकी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो शुक्रवार की है। शुक्रवार को औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव के पास से गुजर रहे एयर इंडिया के क्षतिग्रस्त विमान को देखकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।