सरीला: सरीला CHC में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर नवजात बेटियों के स्वागत में बांटी गई किट और मिठाई
सरीला कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज शनिवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की टीम ने 25 नवजात बच्चियों के जन्म पर उत्सव मनाया। इस दौरान बच्चियों के परिजनों को बेबी किट, मिठाई और गुलदस्ता वितरित कर बेटियों के जन्म का सम्मान किया गया।