टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म, पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
टीकमगढ़ में नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोपी भाजपा नेता समेत तीन आरोपी जेल में है। पीड़िता के पिता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि एक साल में बेटी से आरोपी 10 लख रुपए के जेवर और नगदी ऐंठ चुके है। इसका खुलासा तब हुआ जब घर से गहने गायब होने लगे। बेटी ने परेशान होकर एक बार सुसाइड की कोशिश की थी।