फतुहा: पक्की दरगाह में किराए के कमरे में रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Fatwah, Patna | Nov 10, 2025 नदी थाना क्षेत्र के पक्की दरगाह में किराए के कमरे में रहने वाला 35 वर्षीय युवक फंदे से झूलकर खुदकुशी कर लिया है। जानकारी पर नदी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मृतक राघोपुर थाना क्षेत्र के मीरमपुर गांव निवासी विनोद राय है। बताया जा रहा है कि विनोद राय को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है।