फतुहा: जेठुली कच्ची दरगाह के बीच एनएच पर नाले का पानी बहने से यात्री परेशान
Fatwah, Patna | Nov 9, 2025 जेठुली कच्ची दरगाह के बीच पुरानी एनएच पर नाले का पानी बहने से सड़क पर काफी पानी हमेशा जाम रह रहा है। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।छोटे चक्के वाले वाहनों को तो इंजन भी पानी में डुव जाता है। सड़क में जहां-तहां गड्ढा हो जाने के कारण आए दिन छोटे वाहन फंस जाते है। इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा पाने से लोग परेशान हैं।