फतुहा: फतुहा पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रेलवे क्वार्टर के पास से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया
Fatwah, Patna | Nov 9, 2025 ग्रामीणों की सूचना पर फतुहा पुलिस ने रेलवे क्वार्टर के पास से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह महिला भटक कर यहां आ गई और रेलवे क्वार्टर के पास रहने लगी है। आसपास के लोगों द्वारा जो कुछ भी खाने-पीने को दे दिया जाता था। उससे उसका जीवन निर्वाह हो रहा था। रविवार को वह मृत पाई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।