फतुहा: फतुहा पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का किया खुलासा
Fatwah, Patna | Nov 10, 2025 फतुहा डीएसपी 1 अवधेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक अचंभित कर देने वाला मामले को उजागर किया है। जिस 25 वर्षीय महिला को दहेज प्रताड़ना में हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला दर्ज हुआ था।उसी महिला को फतुहा थाना पुलिस ने जीवित पटना से बरामद कर लिया है। महिला का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया है।महिला जग्गू बीघा गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी ब्यूटी है।