नदबई: नदबई में धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती, भव्य कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
नदबई में रविवार को अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसका शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महायज्ञ, समाज कार्यकर्ताओं की गोष्ठी और मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।