हरिद्वार: मामूली बात को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर भिड़े यात्रियों और स्थानीय लोगों के दो पक्ष, वीडियो हुआ वायरल
नगर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के दो पक्ष भिड़ गए। इससे पहले कि लोग बीच बचाव करते, तब तक दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है, जिसकी जांच चल चल रही है, वहीं सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।