हरिद्वार: ज्वालापुर के दुर्गा विहार में गुलदार के डर से खाली प्लॉट में फंसे 2 स्ट्रीट डॉग्स को वन विभाग ने किया रेस्क्यू
गुलदार के डर से 2 स्ट्रीट डॉग्स ज्वालापुर में बाउंड्री पार करके एक खाली प्लॉट में 3 दिनों से फंसे थे। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से दोनों कुत्तों को कड़ी मशक्कत के बाद सीढ़ी की सहायता से खाली प्लॉट से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि गुलदार के डर से दोनों कुत्ते बाउंड्री पार करके खाली प्लाट में फंस गए थे।