चित्तौड़गढ़: फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पर नौकरी लेने वाले 5 शिक्षकों पर गिरी गाज, एक निलंबित, SOG में दर्ज हुआ केस
चित्तौड़गढ़ में नए शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले 5 शिक्षकों पर शिकंजा कसा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देश पर 2016 से 2022 के बीच में हुई भर्ती की जांच कीगई।