रायबरेली: शहर के जिला अस्पताल में बारिश ने फिर खोली व्यवस्थाओं की पोल, परिसर में भरा पानी, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
Raebareli, Raebareli | Aug 17, 2026
कोतवाली नगर क्षेत्र के,जिला अस्पताल में एक बार फिर बारिश से,सोमवार को जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इससे पहले भी एक बार यहां,10 दिन पहले जल भरा हुआ था लेकिन व्यवस्था जैसी की तैसी बनी हुई है।मरीज और तीमारदारों ने,अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।जल भराव से नाराजगी है।