झुंझुनू: मालीगांव के राजकीय विद्यालय में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू ने की शिरकत
नारनौद मालीगांव स्थित शहीद जयसिंह रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में क्षेत्र के प्रमुख दानदाताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू ने शिरकत की। स्वर्गीय बंशीधर भांबू की स्मृति में उनके पुत्र एडवोकेट उम्मेद भांबू और तहसीलदार सनी भांबू ने विद्यालय में एक नए कक्ष के निर्माण की घोषणा की।