झुंझुनू: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच खेला गया क्रिकेट का मैत्री मैच
झुंझुनू जिला प्रशासन व मुख्यालय के पत्रकारों के बीच गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में झुंझुनू मुख्यालय पर स्थित थार अकेडमी में रविवार शाम 5: बजे के आसपास क्रिकेट का मैत्री मैच खेला गया,प्रशासन की टीम ने 79 रन बनाए जबकि पत्रकारों की टीम ने मात्र 62 रन बनाए,पत्रकारों की टीम 17 रनों से हार गई,जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की