अटेर: भिंड की बरोही थाना पुलिस ने एनएच 719 से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया
Ater, Bhind | May 8, 2025 भिंड के बरोही थाना पुलिस ने आज गुरुवार के रोज दोपहर 3 बजे थाने के पास एनएच 719 से पुलिस ने दो कारों से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ने के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जप्त की गई शराब और गाड़ियों की कुल कीमत 18 लाख रुपए बताई जा रही है। बरोही थाना प्रभारी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो गाड़ियों में लाखों रुपए की शराब तस्करी के लिए जा रही है