मुलताई: मुलताई में लगने वाले प्रसिद्ध ताप्ती मेले की तैयारियां हुई शुरू, पार्किंग ठेका ₹1 लाख 3 हजार में हुआ नीलाम
Multai, Betul | Oct 16, 2024 नगर में प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध ताप्ती मेले की तैयारिया शुरू हो चुकी है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे नगर पालिका सभा कक्ष में ताप्ती मेले के वाहन पार्किंग ठेके की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस नीलामी में कुल 16 बोलीदारो ने हिस्सा लिया, जिसमें से भोपाल के बोलीदार अनिल यादव द्वारा सर्वोच्च बोली एक लाख तीन हजार रुपए की लगाई गई।