रामपुर: ग्राम परशुपुरा में दो ट्रांसफार्मर हुए खराब, भीषण गर्मी में गाँव की आठ दिन से बिजली ठप
#jansamasya
Rampur, Rampur | Jun 16, 2025 सोमवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार सैदनगर ब्लॉक क्षेत्र के खोद विधुत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम परशुपुरा में पिछले आठ दिन से विधुत आपूर्ति बाधित है। 25 केवी के दो ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के कारण खराब हो गए है। एक बार ट्रांसफॉर्मर बदले गए लेकिन कुछ ही देर में ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। परशुपुरा के ग्रामीण भीषण गर्मी में समस्या से जूझ रहे है।