रामपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jun 15, 2025 रविवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शहर कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान माला रोड पर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्ज़े से एक प्लास्टिक की केन में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद की गई है।