रामपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट के आरोप में 4 पड़ोसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Jun 16, 2025 सोमवार को सुबह आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 14 जून को रात दस बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था तभी पड़ोसी ने लाइट की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए गाली गलोच व मारपीट की। आरोप है कि अन्य साथियों ने घर मे घुसकर उसकी भाभी के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।