"विश्व पर्यावरण दिवस " के अवसर पर कॉलेज के एन. एस. एस. इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण तथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ l इस कार्यक्रम का नेतृत्व एन. एस. एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. एस. पी. चौधरी के द्वारा किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार,प्राचार्य डॉ.के.के.एन.तिवारी,प्रो.बी. एम. आज़ाद, प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार, प्रो. आर. ए. सहाय, प्रो. आशुतोष कुमार तथा श्री उज्जवल कुमार, सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे l
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम, महाविद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, एन.एस.एस.इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी चौधरी तथा शिक्षक एवं कर्मचारियों के द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के पेड़ -पौधे को महाविद्यालय परिसर एवं चाहरदिवारी के बगल में लगाया गया l इसमें आम, अमरुद, आँवला, नीम तथा छायदार पौधे इत्यादि मुख्य रूप से थे, जिसे लगाए गए,जो पर्यावरण संरक्षण के लिये बहुत ही लाभदायक है l
इसके पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ l जिसमे महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण, आज की आवश्यकता है और सभी को ऐसे कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेनी चाहिए l प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने कहा कि वर्तमान में लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति ध्यान नहीं देते और व्यक्तिगत अवश्यक्ताओ के लिये बड़े पैमानो पर वृक्षों को काटते है, साथ ही, ट्रांसपोर्टेशन में अत्यधिक मात्रा में पेट्रोलियम तथा डीजल का प्रयोग करते है जिसके कारण प्रदुषण कि समस्याएं बढ़ रही है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है l