आंवला: आंवला में जर्जर मकान गिरने से एक भैंस की मौत, तीन भैंस घायल, पड़ोसी कर रहे थे हटाने की मांग
Aonla, Bareilly | Aug 19, 2026 आंवला थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव में बुधवार सुबह नौ बजे बताया कि बीती देररात एक जर्जर मकान ढह गया। इस हादसे में मलबे में दबने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि तीन भैंस और एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से पशुओं को बाहर निकाला।