अररिया: भूना मछेला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष के तीन लोग घायल
Araria, Araria | Feb 2, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के भूना मछेला गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.