अररिया: भंगैड़ा चौक के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 1, 2025 अररिया जिले के पलासी मार्ग में भंगैड़ा चौक के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.