अररिया: गैरकी बागेशरी में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से दो लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 1, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के गैरकी बागेशरी वार्ड संख्या 14 में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार की दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.