रामगंजमण्डी: गोयन्दा रोड़ स्थित फार्म हाउस पर सट्टेबाजी के आरोपी के खिलाफ चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई जारी
रामगंजमंडी शहर के गोयंदा रोड स्थित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के आरोपी भरत शर्मा उर्फ कपिल शर्मा के फार्म हाउस पर बने मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस जाब्ते के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार भारत शर्मा उर्फ कपिल शर