झांसी: झांसी में राजकीय परिवहन चालक महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, राजेंद्र नागर फिर से बने अध्यक्ष
Jhansi, Jhansi | Dec 13, 2025 झाँसी में राजकीय वाहन चालक महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में शनिवार को नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। लोक निर्माण विभाग कार्यालय स्थित संघ के कार्यालय पर यह गठन क्षेत्रीय मंत्री बृजेश कुमार तथा मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यकारिणी में राजेंद्र नागर को एक बार फिर जिला अध्यक्ष चुना गया।