महरौनी: कोरवास निवासी ग्रामीणों ने क्षेत्रीय पूर्ति इस्पेक्टर पर लगाए ₹10000 की रिश्वत मांगने के आरोप #JANSAMSYA#
ग्राम कोरवास निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में तैनात पूर्ति इंस्पेक्टर द्वारा उनके गांव के राशन विक्रेता से अवैध रूप से ₹10000 की मांग की गई।जब उसने रिश्वत देने से इंकार किया तो उक्त इंस्पेक्टर ने उनकी गांव की दुकान को गांव से हटकर भौड़ी संबंधित कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की।